संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के ताजपुर पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह ने ताजपुर पंचायत भवन पर झंडोत्तोलन किया। मौके पर ताजपुर पंचायत के सभी वार्ड के वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे ।इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुखिया जी ने कहा कि ताजपुर की धरती वीरो की धरती है। इनसे हमे प्रेरणा मिलती है जिनको हम इस पावन अवसर पर नमन करते हैं हमारे ताजपुर में गांधी आश्रम हमारे लिये गर्व की बात है। हमने कोरोना काल में एकजुट होकर एक दूसरे के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चलने का कार्य किया है पंचायत के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेगे उन्होंने गणतंत्र दिवस पर पंचायत के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया वह उनके वीर गाथाओं को भी अपने उद्बोधन में बताया इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग