संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के कौरु धौरु पंचायत भवन पर 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पंचायत की मुखिया वीणा देवी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। वही गुर्दाहा कला गाँव मे बने राजीव गांधी मनरेगा पार्क में भी मुखिया वीणा देवी ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर देश के वीर शहीदों को याद किया गया। कोरोना काल को लेकर सोशल डिस्टेंस के मद्देनजर सभी कार्यकर्मो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि उदयशंकर सिंह के साथ साथ अनेक ग्रामीण रहे मौजूद।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग