राष्टनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। 73 वे गणतंत्र दिवस पर प्रखंड क्षेत्र में कोरोना प्रोटोकॉल के बीच प्रखंड मुख्यालय, अस्पताल,थाना, पंचायत भवन,सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों सहित अन्य संस्थानों में बुधवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। तरैया विधानसभा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक व तरैया विधायक जनक सिंह ने मैकडोनाल्ड उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय देवरिया, आदर्श मध्य विद्यालय तरैया सहित अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण किया। वहीं प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख प्रीति कुमारी,अंचल कार्यालय पर सीओ अंकु गुप्ता, सरेया दलित बस्ती में बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह, रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्रीनाथ प्रसाद, प्रखंड जदयू कार्यालय पर प्रो.ज्वाला प्रसाद, वाई डी बी एस कॉलेज में प्रिंसिपल देवेंद्र सिंह,सरपंच संघ के प्रवक्ता सुनील कुमार तिवारी, प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों पर मुखिया सुशील कुमार सिंह, रीता यादव,जयश्री देवी,कमल देवी, सुशीला कुमारी, नन्दकिशोर साह, प्रेमा देवी, मुकेश कुमार यादव, विनोद कुमार सिंह, तारकेश्वर सिंह, प्रियंका सिंह, अमित कुमार सिंह व ओम प्रकाश राम एवं सरकारी विद्यालयों में बुनियादी विद्यालय पोखरेड़ा में प्रधानाध्यापक नंद लाल प्रसाद, कन्या मध्य विद्यालय में डीडीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह गैर सरकारी विद्यालय नेशनल एकेडमी में गुरुचरण शर्मा, होली होम स्कूल में रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया। वहीं उपस्थित लोगों ने झंडे को सलामी दी। कोरोना के कारण विद्यालयों में छात्र- छात्राएं नदारद थे।वही पहली बार चुनाव जीत प्रखंड प्रमुख बनी प्रीति कुमारी के कार्यालय का उदघाटन गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया। प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन पचौडर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार सिंह व प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी