राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया भटगाई में 73 वें गणतंत्र दिवस पर जिला सरपंच संघ के प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी सह संरक्षक सरपंच संघ तरैया के सुनिल कुमार तिवारी ने अपने आवास सह कार्यालय पर झण्डा तोलन किया तथा भारतीय संविधान निर्माताओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखीत संविधान है जो हमें समानता का अधिकार प्रदान करता है।उन्होंने आपसी सौहार्द के साथ देश के सर्वांगीण विकास में सबकी सहभागिता के लिए आह्वान किया।उक़्त मोके पर कमलेश तिवारी,संजीव चौवे, दिलीप सिंह, ललन राम, नगीना महतो,राम गुलाम साह,मनीष त्रिपाठी,अरुण ठाकुर, बलराम राम, पंचम मांझी, रामनारायण यादव, मुकेश तिवारी,ललन सिंह, दिलीप सिंह, मुन्ना सिंह, हरिशंकर पाठक, रुपेश राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग