राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। दिघवारा प्रखंड एवं आसपास के प्रखंड के निकटवर्ती गांव में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मालूम हो कि हमारे देश ने गणतंत्र लागू होने के 73वें वर्ष पूरे कर लिए हैं। उक्त अवसर पर दिघवारा प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में अवस्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के कार्यालयों पर ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दिया गया। जहां प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख मनु देवी ने ध्वजारोहण किया। वहीं सीएचसी दिघवारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रोशन कुमार ने अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत दिघवारा के कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। दलित बस्ती स्थित अंबेडकर चौक पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष शोएब आलम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं गांधी प्रतिमा के पास राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शब्बीर हुसैन ने झंडे को सलामी दी। दिघवारा धर्मशाला के पास जेपी सेनानी संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
एलजीडी कॉलेज में कालेज के सचिव अशोक सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं राम जंगल सिंह कॉलेज के अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। एकलव्य एसपी अकेडमी के परिसर में एकेडमी के चेयर पर्सन अशोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रखंड राजद कार्यालय पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासवान ने ध्वजारोहण किया। वहीं वाईएन कॉलेज के प्रिंसिपल ने कालेज परिसर में तो प्रखंड के सभी हाई स्कूलों के प्रधानों के द्वारा अपने स्कूल परिसर में एवं प्राथमिक एवं मध्य स्कूलों के प्रधानों के द्वारा स्कूलों के स्कूल परिसर में एवं बीईओ के द्वारा बीआरसी भवन पर ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई। इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाजार में बहुत ही चाल कदमी देखी गई। सुबह से मिठाइयों की दुकान पर भीड़ लगी थी एवं बच्चों की टोलियां लॉक डाउन होने के बावजूद भी अपने स्कूलों में पहुंची एवं ध्वजारोहण में भाग लिया। इस ध्वजारोहण में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया।आमजन के द्वारा करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रमों में शिरकत किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग