राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। 73वां गणतंत्र दिवस समारोह एकमा प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के इलाके में कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए धूमधाम समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्र में शान से लहरा उठा राष्ट्रीय ध्वज। इस अवसर पर राजापुर स्थित राजद कार्यालय पर विधायक श्रीकांत यादव, कांग्रेस कार्यालय पर सुग्रीम सिंह, प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रमुख अंजु देवी, अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय, ई किसान भवन पर बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर, राजस्व कचहरी भवन और दलित बस्ती में सीओ कुमारी सुषमा, नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ अनिरुद्ध कुमार, एकमा थाना परिसर में थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, बीआरसी परिसर में बीईओ कृष्ण किशोर महतो, एकमा में व्यापार मंडल पर अध्यक्ष बच्चा सिंह, राजस्व कर्मचारी गिरिधर गोपाल सिंह, रुद्र कुमार सिंह, रसूलपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एकमा में प्रधानाध्यापक अरूण कुमार सिंह, गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, मुख्य डाकघर परिसर में डाकपाल तारकेश्वर साह, वरदान हॉस्पिटल पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी, रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल नचाप परिसर में निदेशक राकेश कुमार सिंह, क्षितिश्वर नाथ सिंह इंटर कॉलेज नचाप में संस्थापक सचिव परमेश्वर सिंह, एकमा रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक पीके राठौर, सेन्ट्रल बैंक के आधार शाखा राजापुर परिसर मे सतीश कुमार यादव, रामाधार सिंह बीएड कॉलेज में सचिव इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, वनपुरा दलित बस्ती में शिक्षक नेता अरविन्द कुमार, रसूलपुर पंचायत भवन पर मुखिया रीता देवी, परसा दक्षिणी पंचायत भवन पर मुखिया काजल तिवारी, आमडाढ़ी पंचायत भवन पर मुखिया चंदा सिंह, देवपुरा पंचायत भवन पर मुखिया गुड़िया देवी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी, सुधा-माधव डिग्री कॉलेज में सचिव सुनील कुमार सिंह, माधव सिंह कॉलेज में प्राचार्य वीरेन्द्र राय, अतरसन मध्य विद्यालय में चन्द्रमणि सिंह व वनपुरा पंचायत भवन पर मुखिया भूषण साह, जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के कार्यालय भवन पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग