राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जलालपुर थाना क्षेत्र के बतरहा बजार के समीप अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से पिस्टल के बल पर बाइक मोबाइल लूट लिया है। युवक के शोर करने पर लोग जुटते तब तक अपराधी फरार हो गए। घटना के संबंध मे बताया गया है कि सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी राजबब्लभ सिंह का पुत्र अमित सिंह छपरा से अपने घर जा रहा था। तभी बतरहा बजार के समीप एक अपाची बाइक पर सवाार तीन अपराधियों ने पिछा करते घेर लिए। वहीं पैकेट से पर्स मोबाईल स्प्लेंडर बाईक लूट लिए। मामले में पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग