राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अतिक्रमण मुक्त कराने को ले सीओ ने 76 दूकानदारों को भेजा नोटिस, कहा अतिक्रमणकारी खुद हटाले अन्यथा जुर्माने की राशि के साथ सड़क होगा अतिक्रमण मुक्त

राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा मुख्य बाजार स्थित चौक से महम्मदपुर भाया मशरक रोड पर दूकानदारों द्वारा सड़क को अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण खैरा- सत्तरघाट मार्ग के साथ ही गड़खा- अख्तियारपुर- कोपा मार्ग में पड़ने वाले इस महत्वपूर्ण बाजार पर आये दिनों जाम की समस्या अब नासूर बनती जा रही है। जानकारी के अनुसार अंचलाधिकारी मोहित सिन्हा ने नगरा ओपी थाना क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार से मशरक की ओर जाने वाली सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर लगभग एक महिने पहले ही लगभग 76 दूकानदारों को सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को ले नोटिस जारी किया है। अंचलाधिकारी की माने तो उक्त स्थल पर काफी चौड़ी सड़क है, परन्तु प्रतिदिन ठेला भेन्डर, कि साथ फुटपाथी दुकानदारों व व्यापारीयों द्वारा सड़क के भाग को अतिक्रमित कर दुकान लगाने तथा अवैध तरीके से बाजार में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से जाम की स्थिति बनी रहती है।अंचलाधिकारी ने बताया की बाजार में अतिक्रमण करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं बक्सा जाएगा। नगरा ओपी थाना को निदेश दिया गया हैं। अतिक्रमित करने वाले दूकानदर यदि स्वंम अतिक्रमण नहीं हटाते है तो प्रशासन खुद अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही अतिक्रमित दूकानदारों को चलान काटकर जुर्माना की राशि वसूल करेगी।

दूकानदारों के अतिक्रमण, ट्रकों व ट्रैक्टरों के रेलम-पेल के कारण हर रोज लगने वाले जाम से त्रस्त है व्यवसायी व यात्री

नगरा मुख्य बाजार स्थित चौक से महम्मदपुर भाया मशरक रोड पर दूकानदारों द्वारा सड़क को अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण खैरा- सत्तरघाट मार्ग के साथ ही गड़खा- अख्तियारपुर- कोपा मार्ग में पड़ने वाले इस महत्वपूर्ण बाजार पर आये दिनों जाम की समस्या अब नासूर बनती जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो दूकानदारों द्वारा सड़क को अतिक्रमण के कारण जाम से व्यवसायी समेत रोड से होकर आने- जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नगरा चौक पर छपरा से महम्मदपुर रोड, कोपा से गड़खा भाया खोदाईबाग रोड है। जहां से इस चारों ओर जाने के लिए नगरा बाजार मुख्य चौराहा है। लेकिन प्रतिदिन छोटे- छोटे ठेला भेन्डर, फुटपाथी दुकानदारों व व्यापारीयों द्वारा सड़क के भाग को अतिक्रमित कर दुकानदार सामान्य दिनों की तरह रोड पर ही अपनी दुकान सजा दे रहे है जिससे खरीदारों की काफी भीड़ लग जाती है। जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही आमजनों को काफी परेशानी होती है, यातायात कि समस्या होती है तथा दुर्घटना होने कि प्रबल संभावना बनी रहती है। वहीं छपरा की तरफ से बालू लदे ट्रकों तथा ट्रैक्टरों का परिचालन होने से नगरा में जाम की समस्या काफी बढ़ गया है। प्रतिदिन घंटों जाम लगा रहता है। जाम से मुक्ति दिलाने में स्थानीय प्रशासन भी अब बौना साबित हो रहा है।