राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड सभागार में पंचायत नियोजन ईकाई 1 से 5 तक सामान्य एवं उर्दू कोटि की शिक्षक नियोजन का छठे चरण काउंसलिंग शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। जहां नगरा बीडीओ प्रशांक कुमार, बीईओ, तथा पंचायत सचिव के उपस्थिति में सम्पन्न शिक्षक नियोजन को लेकर शाम 5 बजे तक अधिकारी अभ्यर्थियों का इंतजार करते रहे फिर भी बहुत से रिक्तियों के विरूद्ध एक भी अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए नहीं पहुचे जिस कारण सिर्फ 4 शिक्षक पद पर विभिन्न कोटि में काउंसलिंग हो पाया। जिसमें तकिया पंचायत में आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ी जाति की महिला चांदनी कुमारी का, नगरा पंचायत में अनुसूचित जाति कोटि से ज्योति कुमारी का एवं पिछड़ी जाति कोटि में विनय कुमार गुप्ता तो वहीं अफौर पंचायत में राजिव कुमार का का काउंसलिंग किया गया। जबकि नगरा प्रखण्ड में बहुत से कोटि में अभ्यार्थियों के नहीं पहुचने के कारण तथा उर्दू की सीट में आवेदकों के कमी के कारण प्रखण्ड के पांच पंचायतों में लगभग 40 सीट खाली ही रह गई। अभ्यर्थियों की भीड़ को लेकर विधि व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किए गए थे। नियोजन एवं कागजातों की जांच बीआरसी कर्मी के साथ आधे दर्जन शिक्षकों ने किया।
शिक्षक उमीदवार नहीं मिलने के कारण प्रखण्ड के इस पंचायत के इस कोटि रह गई सीट खाली
प्रखण्ड के सभागार में हुई पंचायत नियोजन ईकाई 1 से 5 तक सामान्य एवं उर्दू कोटि की शिक्षक नियोजन में वैसे तो कुछ एक आवेदक अपना काउंसलिंग करवाने के लिए आये जिनमें उन शिक्षकों का काउंसलिंग भी हुआ परन्तु प्रखण्ड के पांच पंचायतों की बात करे तो बहुत से कोटि में आवेदकों के कमी के कारण सीट खाली ही रह गई जिसमें सबसे अधिक उर्दू की सीट है जिसमें तकिया पंचायत में उर्दू की 6 सीट, डुमरी पंचायत में 8, धुपनगर धोबवल पंचायत में 4 नगरा पंचायत में सबसे अधिक 7 एवं अफौर पंचायत में 5 सीट खाली रह गई। उसी प्रकार तकिया पंचायत में पिछड़ी जाति महिला का 1 सीट, अत्यंत पिछड़ी जाति कोटि में नगरा तथा अफौर में 1- 1 सीट खाली रह गई। रिर्जब महिला कोटि में धुपनगर धोबवल में 1 सीट खाली, श्रवणबाधित कोटि में धुपनगर धोबवल में 1 सीट खाली, ठिक उसी प्रकार अनुसूचित जाति कोटि में नगरा, अफौर पंचायत में 1- 1 सीट खाली रह गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग