पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यावसायिक अवैध बिजली बकाया रखनें पर 2 लाख 40 हजार रुपए राजस्व क्षति को लेकर विभाग ने मशरक थाना में 6 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई है । कनीय विधुत अभियंता विक्रम कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अखिलेश्वर कुमार श्रीवास्तव सिउरी आटाचक्की का बकाया 99 हजार, अनील कुमार सिंह छपिया आटा चक्की पर 57 हजार, छठु साह आटा चक्की कवलपुरा 40 हजार, अरबिंद भगत बंगरा आटा चक्की 44 हजार, बंगरा मे 12 व घोघिया मे 26 उपभोक्ताओं का जिनका पांच हजार से उपर का विजली बकायेदारों का कनेक्शन भी काटा गया जिन पर लाखो रूपए बकाया है। जेई द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अखिलेश्वर कुमार श्रीवास्तव सिउरी, अनील कुमार सिंह छपिया, छठु साह कवलपुरा,अरबिंद भगत बंगरा पर हानि का जुर्माना निर्धारित कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । जेई ने बताया कि अभी भी सैकड़ो उपभोक्ता है जिनका बकाया है । समय से विपत्र नही जमा करने पर लाइन काट कर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग