पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में छठे चरण का नियोजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। मुख्यालय अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक में नियोजन कैम्प लगा। मशरक बीडीओ मो आसिफ, बीईओ डॉ वीणा कुमारी, पंचायत सचिव के उपस्थिति में सम्पन्न नियोजन को लेकर शाम 5 बजे तक अधिकारी अभ्यर्थियों का इंतजार करते रहे फिर भी 6 पद के लिए एक भी अभ्यर्थी नही पहुचे जिस कारण 9 पद में सिर्फ 3 पर नियोजन हो पाया। जिसमे पिछड़ी जाति में सूरज कुमार कुशवाहा, आर्थिक कमजोर सामान्य महिला में अपर्णा कुमारी जबकि पिछड़ी जाति महिला में नन्दनी कुमारी का नियोजन हुआ। जबकि 6 पद पर अभ्यर्थियों के नही पहुँचने से नियोजन नही हो पाया। अभ्यर्थियों की भीड़ को लेकर विधि व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिनव कुमार, सअनि विपिन कुमार के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे। नियोजन एवं कागजातों की जांच बीआरसी कर्मी रहमत अली मंसुरी के साथ आधे दर्जन शिक्षको ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग