पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। एनटीपीसी के सीबीटी 1 का रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के समर्थन में महागठबंधन के प्रस्तावित सड़क जाम एवं प्रदर्शन मशरक में बेअसर रहा। आम दिनो की तरह सभी दुकान व प्रतिष्ठान खुले रहे। छपरा- मशरक- थावे रेलखंड एवं मशरक- महाराजगंज रेलखंड पर ट्रेन सेवा नियमित रही। पुलिसिया कार्रवाई के भय से मशरक जंक्शन एवं राजापट्टी स्टेशन पर भी बंद समर्थक कही नही दिखे। मंगलवार को राजापट्टी में हुए उग्र आंदोलन के बाद पुलिस प्रशासन इस बन्द की घोषणा पर पूरी तरह चौकस दिखी। मढौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार एवं डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने विधि व्यवस्था को लेकर संयुक्त आदेश निकाला जिसमे बीडीओ मशरक मो आसिफ एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार लगातार गश्त लगाते रहे। जबकि राजापट्टी में एम ओ अजित कुमार के साथ पुअनि राजेश रंजन, मशरक जंक्शन पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव के साथ सअनि हरिनन्दन गोस्वामी, मशरक एसएच 90 एवं 73 पर बीसीओ पप्पू कुमार के साथ सअनि सुमन कुमार प्रतिनियुक्ति रहे। इधर महागठबंधन के समर्थन के बाद मशरक में पहली बार आंदोलन बेअसर दिखा। किसी पार्टी का कोई कार्यकर्ता या छात्र संगठन सड़क पर नही निकले।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग