राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब का सेवन करने के मामले में सहाजितपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई अमित कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मरीचा में उमाशंकर सिंह अपने घर पर शराब पिए हुए है। जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसने पुछताक्ष में अपना नाम उमाशंकर सिंह बताया। जिसके मुँह से शराब की बदबू आ रही थी। इस दौरान पकड़ाए व्यक्ति की जांच रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराई गई। जहाँ चिकित्सकों द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। ऐसे में सूबे में शराब बंदी के दौरान शराब पीना संज्ञेय अपराध है। जिसको लेकर पकड़ाए व्यक्ति को विधिवत गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग