संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बैंक में रुपये निकालने पहुँचे एक अधेड़ व्यक्ति से बाईस हजार रुपये की ठगी कर ठग फरार हो गया। मामला मुख्य बाजार बनियापुर का है। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित व लौवां कला निवासी मिश्री लाल गोप ने मामले की जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक तथा स्थानीय थाने को दी है। पीड़ित ने ठगी गए रुपये की बरामदगी की गुहार भी लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसे रुपयों की आवश्यकता थी। जिसके लिये वह रुपये निकालने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की बनियापुर शाखा पहुँचा था। जहां वह एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था। उसके ठीक पीछे मफलर से मुंह बंधे एक युवक भी कतार में खड़ा था। रुपये निकालने के दौरान उसे कुछ तकनीकी परेशानी हुई। जिसका फायदा उठाते हुए युवक ने उसकी मदद का आश्वाशन दिया। फिर कुछ देर बाद एटीएम मशीन में गड़बड़ी बताकर युवक ने एटीएम कार्ड वापस कर दिया। इसी बीच ठग युवक बैंक अकाउंट से 22 हजार रुपये की निकासी कर ली। इधर मामले की जानकारी पर पुलिस बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जूटी है। मालूम हो कि पूर्व में कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग