पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में ईख के खेत में शनिवार को थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए 35 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद किया वही पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज फरार हो गए। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सुचना मिली कि अवैध महुआ चुलाई शराब ईख के खेत में बिक्री के लिए भंडारण किया गया है तों जमादार सुमन कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तों 35 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया वही शराब धंधेबाज फरार हो गए जिनकी पहचान पूरब टोला गांव निवासी करिया नट उर्फ तारकेश्वर नट पिता स्व भोला नट और बसंती देवी पति बुलेट नट के रूप में हुई। बरामद शराब के मामले में दोनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग