राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के बसन्त बाजार शिव मंदिर में महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति आस्पताल सरायबक्स द्वारा एक दिवसीय नेत्र जाँच शिविर का आयोजन कर सैकड़ों मरीजों का नि:शुल्क जांच किया गया।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शिविर में 145 लोगों का आंखों का इलाज किया गया तथा 65 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। मोतियाबिंद वाले सभी मरीजों का सराय बक्स स्थित अस्पताल में नि:शुल्क लेंस लगाकर ऑपरेशन किया जाएगा तथा ऑपरेशन उपरांत दवा, चश्मा, रहने,खाने की सुविधाएं भी निशुल्क दी जाएगी। जिला के विभिन्न गांवों में संस्था द्वारा शिविर कर निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। मौके पर डॉ प्रभु यादव,डॉ सुनील कुमार, कुश कुमार, मनोज प्रसाद, डॉ उमाशंकर सिंह,अमीर कुमार प्रेमनाथ बाबा, महेश राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग