राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। नगर पंचायत कोपा थाने में शनिवार को सरस्वती पूजा के सफल आयोजन को ले शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। कोविड-19 के गाइडलाइन के तहत ही सरस्वती पूजा का विधवत आयोजन व पूजा सम्पन्न करने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। जिस पर कोपा थाना क्षेत्र से संबंधित सरस्वती पूजा को ले विभिन्न समितियों के लोग बैठक में सामिल हो जिला प्रशासन के नियम के अनुसार ही पूजा सम्पन्न कराने को ले राजी हुए। इस बाबत कोपा थानाध्यक्ष विकास कुमार तथा जबलपुर प्रखण्ड के अंचलाधिकारी इकबाल अंसारी, ने सन्युक्त रूप से कहा की किसी भी सस्वती पूजा समिति को पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी की हम सभी कोविड नियमों के पालन करने के साथ ही पूजा को आयोजन करेंगे। वहीं इस मौके पर कोपा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशी बुस्तामी खान के साथ हेमनारायण सिंह, मैनेजर यादव, केदार ठाकुर, मो. राशिद के साथ अन्य काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग