राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर विद्युत अभियंता अमित मौर्य के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम ने अमनौर प्रखंड के हुस्सेपुर पंचायत के जगदेव सिरिसिया गाव में भैरव भारती के घर पर छापेमारी किया गया। भैरव भारती का लाइन रू 20154 बकाया पर काटा गया था, जो कि बिना बकाया जमा किए हुए चोरी से बिजली जला रहे थे। इनके इस विद्युत ऊर्जा चोरी से बिजली विभाग को तेईस हजार दो सौ तेईस रुपये की क्षति हुई है। वही अमनौर थाना में दिये गए आवेदन में अमनौर कनीय विद्युत अभियंता ने बताया है कि इस जांच टीम में मरहौरा के भी बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद थे। मौके पर भैरव भारती के परिसर का तार काट कर जप्त कर लिया गया एवम् लाइन काट दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग