राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। विभागीय निर्देशानुसार नगरा प्रखंड में कनीय विद्युत अभियंता मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी ने विधुत की हो रही लगातार चोरी के खिलाफ नराजगी व्यक्त करते हुए। विधुत चोरी को रोकने के लिए प्रखण्ड में तीन अलग- अलग निगरानी टिम गठित की है जो प्रखण्ड में हो रहे विधुत चोरी पर लगाम लगाने का काम करेंगें। वहीं निगरानी की टिम ने 28 जनवरी को प्रखंड क्षेत्र के खोदाईबाग तथा खैरा पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 44 लोगों का विधुत कनेक्शन काटा। वहीं इस बाबत जेई मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया की क्षेत्र में उर्जा चोरी पर सरकार से ले कर प्रशासन की सख्त नजर है वही अबतक 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विधुत चोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार प्रखण्ड में जारी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग