राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ सेंट्रो कार को जब्त कर लिया। वहीं कार में सवार दो युवकों को भी गिरफ़्तार कर लिया। एसआई अमित कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सहाजितपुर शिवमंदिर के समीप एनएच 331 पर वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। तभी मलमलिया की तरफ से एक कार आ रही थी। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से घेरकर पकड़ लिया गया। कार में दो युवक सवार थे। जिन्हें पकड़ लिया गया। जिसके बाद कार की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे छुपाकर रखे 180 एमएल का चार पीस फ्रूटी विदेशी शराब बरामद किया गया। युवकों ने पुछताक्ष में अपना नाम बलिराम महतों और करण कुमार बताया जो गोपालगंज जिले के गोपालगंज थाना अंतर्गत मुर्गिया टोला बसडीला बाजार के निवासी है। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक करवाई करते हुए शराब के साथ कार को जब्त कर दोनों युवकों को थाना लाया गया साथ ही दोनों युवकों और गाड़ी मालिक को मामले में आरोपित किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग