प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रविवार को जेपीयू के कुलपति ने शहादत दिवस के महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने गरीब एवं असहाय बच्चों के लिए शिक्षा दान किया। कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने स्वयंसेवको व स्वयंसेविकाओं का मनोबल बढ़ाते हुए व्यस्त कार्यक्रम होने के बाद भी एनएसएस के कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इसी क्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुलपति प्रोफेसर फारूक अली के चैम्बर में ही महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, राष्ट्रपति से पुरस्कृत कुमारी अनीषा, कुमारी ममता, राजेंद्र महाविद्यालय के एन एस एस यूनिट के रूपेश कुमार, विश्वविद्यालय एन एस एस यूनिट के रूपेश कुमार बच्चों को पढाने के साथ ही महात्मा गांधी को भी माल्यार्पण किए। विदित हो कि ममता और कुमारी अनीषा दोनों को राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है और ये दोनों अब पीजी के लिए आवेदन कर चुकी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग