राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। बिहार सरकार के तुकलगी फरमान शराब बेचने और पिने वालो की सुचना प्रशासन को देगे शिक्षक के विरोध मे बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने पुरे बिहार के प्रखंड मुख्यालय पर सरकार द्वारा निर्गत पत्र को जलाने का आह्वान किया है। राज्य संघ के आदेशानुसार गरखा प्रखंड मुख्यालय पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ गरखा के बैनर तले राज्य सरकार द्वारा निर्गत पत्र को जला कर विरोध प्रकट किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद यादव ने कहा की शिक्षको की बहाली पटशाला मे छात्र- छात्राओं को पढाने के लिए हुआ है न की मधुशाला की खोज करने की है। बिहार सरकार के फैसले से किसी भी शिक्षक को जान माल की क्षती होती है तो बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सरकार की ईट से ईट बजा देगा।प्रखंड अध्यक्ष मनोहर कुमार ने कहा की माननीय शिक्षा मंत्री के निर्देशित व्यान से शिक्षको मे भय व्याप्त है क्योकि शराब बेचने वाला और पीने वाला असमाजिक तत्व है जिसका रिपोर्ट लेने के लिए सरकार अतिरिक्त चौकीदार की बहाली करे इसे बेहतर माना जाएगा। ना की शिक्षको को ड्युटी पर लगाया जाए। सरकार अपने आदेश को जल्द से जल्द वापस ले। विकास कुमार बैठा ने कहा की बिहार सरकार अपने आदेश को वापस नही लेती है तो संघ चरणबद्ध आन्दोलन करेगा। विजय कुमार ने काहा की सरकार शिक्षको की प्रतिष्ठा धुमील करने के लिए कभी शौच करने वालो की निगरानी, तो कभी बोरा वेचने तो कभी शराब पिने वाले एवम शराब माफिया पर निगरानी रखने की जिम्मेवारी देता है इससे स्पष्ट है की सरकार की सारी तंत्र फेल हो चुकी है।इस कार्यक्रम मे शैलेन्द्र कुमार सिंह, साहेब लाल राय, दिनेश कुमार, भुपेन राय, मनोज कुमार, दिलीप सिंह, कृष्ण राम, अजय कुमार राय, उपेन्द्र बैठा, रफीक अहमद, सुरेश साह, बिकास कुमार राय, टुनटुन राम, कुमार ललन सिंह, रमेश कुमार, नबी हसन, गणपत महतो, फिरोज हसन, रविन्द्र कुमार, लाल बाबु राय, मंजीत राय इत्यादी शिक्षको ने भाग लिया। अध्यक्षता मनोहर कुमार ने की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग