राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के जैतपुर पंचायत के वर्तमान वार्ड सदस्य व पूर्व उपमुखिया पति अंजनी सिंह का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वह हंसमुख स्वभाव के बेहद ही मृदभाषी, व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। जनहित से जुड़े कार्यों में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। वार्ड सदस्य के निधन होने की खबर सुनते ही जिला पार्षद रघुवंश सिंह उर्फ फूल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दूधनाथ राम, पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह, जय प्रकाश साह, बच्चा राम, समाजसेवी हरिमोहन सिंह गुड्डू, पूर्व वार्ड सदस्य मुनील सिंह सहित ग्राम कचहरी के पंच व पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि ने अपनी गहरी शोक संवेदन प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने करने हेतु ईश्वर से प्राथर्ना की है। मालूम हो कि वार्ड सदस्य अंजनी सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दाह संस्कार मांझी स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र संजीव सिंह ने दिया। शव यात्रा में परिजन समेत अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग