राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के आदर्श ग्राम बरेजा पंचायत स्थित काली मंदिर परिसर में एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव मिला है। बताया जाता है कि उक्त महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी जो विगत एक माह से बरेजा बाजार व आसपास के गांव में रहती थी। ग्रामीणों की जानकारी तब हुई जब शनिवार की सुबह मंदिर परिसर में लोग पूजा करने गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया को दिया। सूचना मिलते ही मुखिया राजेश पाण्डेय ने तत्काल इसकी सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दिया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। बताया जाता है कि कुछ सप्ताह पूर्व उसकी तबियत भी खराब हुई थी। जिसका इलाज मुखिया ने अपने स्तर से कराया था। ग्रामीणों की मानें तो विगत एक सप्ताह से उक्त महिला मंदिर में रह रही थी। जहां अत्यधिक ढंढ लगने के कारण संभवत उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग