राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के तुरही टोला में एक पांच वर्षीय बच्चे की पानी भरे गढ्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक गुड्डू राय का पुत्र अंकुश कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तुरही टोले के कुछ लड़के घर से कुछ दूर खेत में बने फील्ड में क्रिकेट खेल रहे थे। अंकुश भी क्रिकेट देखने वहां गया था। जब सभी बच्चे घर लौट गए और अंकुश नही लौटा तो परिजन परेशान हो गए। खोजने पहुंचे तो फील्ड के बगल में स्थित पानी भरे गड्ढे में अंकुश का शव बरामद हुआ। मौत की घटना के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया है। घटना कि सुचना पुलिस को दी गई उसके बाद दाउदपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। बच्चे की आक्समिक मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग