राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा सीओ कुमारी सुषमा ने बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर शनिवार को रसूलपुर और एकमा थानों में जनता दरबार लगाकर भूमि से संबंधित विवादों का निपटारा पक्ष- विपक्ष के सहमति के साथ विभागीय कार्रवाई के तहत विवादों का निपटारा किया गया।इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा ने बताया कि शनिवार को एकमा थाना में भूमि से संबंधित कोई भी नया मामला नहीं आया। जबकि मौके पर एक मामला का निष्पादन किया गया।वहीं रसूलपुर थाने में भूमि से सम्बन्धित न तो कोई नया मामले आया और न किसी पुराने मामले का निष्पादन किया गया। इस मौके पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक नैन्शी कुमारी, सीआई योगेंद्र पासवान सहित क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग