राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुलिस ने गुप्त सूचना पर 60 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर प्राथमिकी के बाद जेल भेज दिया। एसआई गुलाम मूर्तजा के बयान पर दर्ज प्राथमिकी मे बताया गया है कि थाना क्षेत्र के मझवलिया कला गाव मे गुप्त सूचना पर छपामारी की गयी। जहां गोलू कुमार उर्फ़ धनु धंधेबाज के आंगन में बोरे में रखे 60 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान भागने के दौरान धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे उत्पात अधिनियम के तहत आरोपित करते हुए जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग