संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आधुनिक बिहार के निर्माता, प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व बिहार केसरी कृष्ण सिंह (श्री बाबू) की पुण्यतिथि सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर लगे श्रीबाबू की प्रतिमा पर प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर,बीईओ इन्द्रकांत सिंह, सहित दर्जनो जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यर्पण किया गया।साथ ही श्री बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्व प्रकाश डाला गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही स्वच्छ और शिक्षित समाज के निर्माण में सभी लोगों से बढ़-चढ़कर आगे-आने की अपील की गई। मौके पर बनियापुर मुखिया मेराज अहमद, बीडीसी सदस्य उषा पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।मालूम हो कि गत वर्ष बीडीसी की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यालय परिसर में श्री सिंह की प्रतिमा लगाने का निर्णय किया गया था। जिसके बाद से प्रतिमा का अनावरण किया गया तब से प्रतिवर्ष मुख्यालय परिसर में श्री सिंह की जन्मतिथि और पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाती है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग