हर हाल में फेस मास्क लगाकर हीं घरों से बाहर निकलें नहीं तो होगा फाईन: जिलाधिकारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर फेस मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है और निर्देश दिया गया है कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत मास्क उपयोग की जाँच करें। इसके लिए कुल 39 दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की टीम बनायी गयी है और सभी थाना क्षेत्र तथा नगर पंचायतों को इससे कवर किया गया है। छपरा नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त एवं अन्य सभी अनुमंडल क्षेत्रों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदधिकारी को इस आदेश को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि जो भी व्यक्ति मास्क लगाये हुए नहीं पाया जाय उनपर नियमानुसार पचास रुपया का चालान काटते हुए उन्हें दो पीस फेस मास्क भी उपलब्ध करा दिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए मास्क की खरीददारी जीविका समूह के दीदीयों से किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थल, शॉपिंग कम्पलेक्स, होटल, रेस्टोरेंट के लिए जब भी कोई घर से बाहर निकले तो फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा साथ ही रेस्टोरेंट में भी उसकी क्षमता से मात्र पचास प्रतिशत ग्राहकों को हीं प्रवेश देना है। जिलाधिकारी ने कहा है कि फेस मास्क का प्रयोग नहीं करने से जन-स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिलाधिकारी के द्वारा सारणवासियों से हर- हाल में फेस मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग