संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को आनन- फानन में इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। युवक के पेट और जांघ पर गोली लगने की बात बताई जाती है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा पुल के समीप की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनगड़हा डीह निवासी 25 वर्षीय धनंजय महतों अपने खेत मे काम करने गया था। जहाँ बंदर मारने को लेकर दो अन्य युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने धन्नजय के ऊपर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दी और फरार हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है। गोली चलाने वाले युवकों की अबतक पहचान नही हो पाई है। हालांकि पीड़ित युवक भी उनलोगों को नाम से नहीं पहचान रहा है। मगर देखने पर पहचानने की बात कह रहा है।
More Stories
सारण के 318 पंचायत में 6 लाख की लागत से बनना है पुस्तकालय, मुखिया नहीं ले रहे है रूची, अबतक नहीं खुला एक भी पुस्तकालय
15वीं वित्त आयोग ने 318 ग्राम पंचायतों के 1807 गांव के विकास को ले भेजा 32.28 करोड़, स्वच्छता, पेयजल व गली-नाली के लिए किये जाएंगे खर्च
गांव के विकास को ले 15वीं वित्त आयोग से जिला परिषद व पंचायत समिति को अनटायड व टायड मद में प्राप्त हुआ 16.46 करोड़ राशि