राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भेल्दी में बालू लदे ट्रैक्टर ने दो को रौंदा, मौत

मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।

भेल्दी (सारण) छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सरायबक्स व कटसा के समीप सोमवार की सुबह बालू से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक मजदूर समेत दो लोगों को रौंद दिया जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।मृतकों में भेल्दी थाने के रायपुरा नोनिया टोली गांव के जगतलाल महतो (52) व कटसा टोला के चन्द्रिका राय(72) शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कटसा के समीप एनएच 722 को करीब एक घंटे तक जाम कर आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के रायपुरा नोनिया टोली गांव के मजदूर जगतलाल महतो सोमवार पैदल सरायबक्स मजदूरी करने जा रहे थे।वे जैसे ही छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर महावीर चौक सरायबक्स के समीप पहुंचे कि गड़खा की ओर से तेज गति से बालू से लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया जिससे जगतलाल महतो को मौत मौके पर ही हो गई।मजदूर को रौंदने के बाद चालक बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर भेल्दी को ओर तेजी से भागने लगे। टैक्टर जैसे ही कटसा के समीप पहुंचा कि सड़क के किनारे से कटसा बाजार पर जा रहे कटसा टोला के वृद्ध चन्द्रिका राय को रौंद दिया जिससे उनकी भी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।वृद्ध को रौंदने के बाद चालक चलते हुए टैक्टर से कूदकर फरार हो गया। वृद्ध की मौत के बाद सैकड़ों लोग कटसा में जुट गए और एनएच 722 को करीब एक घंटे तक जाम कर आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया।