पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक अंचल में तैनात एएलटीएफ टीम के गृहरक्षक के सेवानिवृत्त होने पर थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी। जमादार अजय कुमार सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।आमतौर पर दरोगा व इंस्पेक्टर के सेवानिवृत्त होने पर थानों व चौकियों में विदाई समारोह का आयोजन होता देखा गया है। लेकिन शराब के मामलों में छापेमारी को गठित एएलटीएफ टीम ने पुलिसकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले गृह रक्षक 2636 रामायण राम पिता स्व शिवनंदन राम गांव हरदी छपरा खैरा निवासी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रखंड कार्यालय परिसर के किसान भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने गृहरक्षक को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान एएलटीएफ जमादार अजय कुमार सिंह ने उनके कार्यों की सराहना की। मौके पर कैलाश पति सिंह,उदय कुमार, हीरालाल महंतों,अजय पासवान, सचिन कुमार सिंह, सिराजुद्दीन अंसारी समेत एएलटीएफ की टीम मौजूद रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग