राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर एकमा के माने गांव में स्थित लाइन होटल के समीप खड़े बालू लदे ट्रक के चक्का से गिट्टी निकालने के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो चालकों को रौंद दिया। इस घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया। बताया जाता है कि छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531पर मौजूद रात्रि गश्ती पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायल चालकों को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सा के दौरान दोनों घायल चालकों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि दोनों मृत चालकों की पहचान हो गई है। जिनकी पहचान सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी कला गांव के बिगन प्रसाद के पुत्र लक्ष्मण प्रसाद (32) व पचरूखी थाना क्षेत्र के गंभहरिया गांव के रामायण चौधरी के पुत्र छोटेलाल यादव (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया. घटना देर रात की है। क्षेत्र में एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद समेत पुलिस कि तत्परता व मानवीय संवेदना की सर्वत्र सराहना हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग