- पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिनांक 30 जनवरी को यातायात थाना , छपरा का किया गया निरीक्षण
- पिछले 24 घंटों में विशेष अभियान चलाकर सारण जिलान्तर्गत 19 शराब की भठ्ठी धवस्त कर लगभग 2300 लीटर कच्चा शराब/ पाश किया गया विनष्ट
- पिछले 24 घंटों में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
- इस दौरान हत्या/ हत्या के प्रयास के कांडो में 03 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 19 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 570 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण पुलिस अधीक्षक, द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों/ अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 30 जनवरी को विशेष अभियान चलाकर कुल 24 (चौबीस) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ट्रेक्टर 04, मोबाइल 01, गैस सिलेण्डर 02, गैस चूल्हॉ 01, साईकिल01 एवं 570 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। संतोष कुमार, भा० पु० से०, पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा 30 जनवरी को यातायात थाना, छपरा का निरीक्षण किया गया एवं सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही 30 व 31 जनवरी की रात्रि में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में नगरपालिका चौक पर रात्रि पैदल गश्ती में मुस्तैद पाये गए 01 पुलिस पदाधिकारी एवं 05 पुलिस कर्मियों कुल 06 पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। दिनांक 30 जनवरी सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 19 शराब की भठ्ठी को ध्वस्त कर लगभग 23,00 लीटर कच्चा शराब/ पाश को विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग