नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुुर (सारण)। प्रखण्ड के अंतर्गत जितनी भी निजी स्कूल के प्रबंधक व संचालक ने एक बैठक आहूत कर यह निर्णय लिया कि कॅरोना की वजह से 2 वर्षो से सभी विद्यालय बंद है इस महामारी की वजह से सरकार को भी बंद करने की मजबूरी बन गई लेकिन अब कॅरोना की बढ़ने की रफ्तार में काफी कमी आयी है अब सरकार 7 फरबरी से सभी स्कूल खोलने का आदेश निर्गत करे अन्यथा सभी निजी स्कूल से जुड़े लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन रुख अख्तियार करेंगे क्योकि बच्चे के भविष्य के साथ साथ निजी स्कूल से जुड़े लोग बेरोजगार होने होने के साथ आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे है इस बात को लेकर एक ज्ञापन बीडीओ व बीईओ को दिया गया ताकि यह ज्ञापन सरकार तक पहुंचायी जाये इस अवसर पर शिक्षक विजय सिंह, ऋषिकेश तिवारी, अरविंद कुमार, अभिनंदन कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग