राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने सोमवार को सिकटी भिखम मौनिया बाबा के पास कुरियर ब्याय से लूटकांड के दौरान बचाने गये युवक को गोली मारने के कांड का खुलासा कर दो को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोढना गांव निवासी हेमंत कुमार पंडित पिता मोख्तार पंडित जो कुरियर कंपनी में डिलेवरी ब्याय की नौकरी करता है उसके द्वारा 24 जनवरी की सुबह मशरक के महावीर चौक पर कुरियर कंपनी के सेंटर पर आने के दौरान सिकटी भिखम मौनिया बाबा के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूटकांड को अंजाम दिया जिसमें शौच कर रहे सिकटी भिखम गांव निवासी चंदन राय पिता ब्रह्मदेव राय के द्वारा विरोध कर बचाने के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी और बाइक,तीस हजार नगदी और कुरियर का सामान लूट फरार हो गए।वही भागने के दौरान अपराधियों की पिस्टल घटनास्थल पर ही गिर पड़ी जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मामलेे में लूट कांड से पीड़ित हेमंत कुमार पडित और गोली लगने से घायल चंदन राय के द्वारा आवेदन दिया गया जिस पर भी पुलिस ने कांड संख्या 032/22 और 039/22 प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। मामले में जांच पड़ताल के दौरान घटना का चश्मदीद गवाह चंदन राय की निशानदेही पर पर सिकटी भिखम निवासी अमन सिंह उर्फ आदित्य पिता मधूसुदन सिंह और सिकटी खंजाहा गांव निवासी पियुष सिंह पिता संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी छोटू महतो पिता लालस महतो और रोहित सिंह पिता रंजीत सिंह के द्वारा घटना की रेकी की गई और बार बार फोन कर घटना की सेटिंग कर रोहित सिंह की बाइक पर अमन सिंह, पियूष सिंह,छोटू महतो ने कुरियर कंपनी ब्याय से लूटकांड की घटना को अंजाम दिया जिसमें शौच करने गये चंदन राय के द्वारा घटना का विरोध किया गया जिसमें अमन सिंह ने चंदन राय को गोली मार दी वही लूटकांड के दौरान भागने के दौरान पियूष सिंह का पिस्टल घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।वही दोनों ने बताया कि लूटकांड का सामान और नगदी समेत बाइक रोहित सिंह लेकर फरार हो गया। कांड में नामजद छोटू महंतों और रोहित सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग