राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा-भट्ठी रोड स्थित सारण MLC प्रत्याशी सुधांशु रंजन के प्रधान कार्यालय परिसर में रविवार 6 फरवरी 2022 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से नगरा प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी जानकारी देते हुए राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष इमाम हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली जाएगी। वहीं कार्यक्रम में सारण एमएलसी पद के राजद समर्थित स्थानीय निकाय प्रत्याशी सुधांशु रंजन द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित कर उनकी समस्याओं के सामाधान कराने पर विचार विमर्श करने के अलावा उन्हें सम्मानित करने का काम करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय रहेंगे। वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रखण्ड अंतर्गत तथा सीमावर्ती प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकार/मीडिया बंधुओं भी को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रण भेजा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग