राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नगरा प्रखण्ड में शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रथम दिन की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा

राष्ट्रनायक न्यूज।

नगरा (सारण) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक 2022 की प्रथम दिन की परीक्षा बिना किसी छात्र के निष्कासन के 2 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। हालांकि प्रथम दिन विज्ञान संकाय में  गणित विषय तथा कला संकाय में हिन्दी विषय की परीक्षा होने के कारण वस्तुनिष्ट प्रश्नों में परीक्षार्थी थोड़ा परेशान रहें। गौरतलब है कि प्रखंड में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें नगरा में बीबी राम प्लस टू विद्यालय एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार के दिन से शुरू हुई इस परीक्षा में बीवीराम उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 628 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं द्वितीय पाली में 153 परीक्षार्थियों में से 2 अनुपस्थित रहे। वात करें राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला महाविद्यालय के प्रथम पाली में 571 परीक्षार्थियों में से 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में है 177 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहें। उक्त बातों की जानकारी नगरा बीवीराम उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के दंडाधिकारी ऋषिकेश रंजन एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला के दंडाधिकारी सुनिल कुमार सिंह के द्वारा दी गई।

प्रथम दिन रहने के कारण परीक्षार्थी दिखें चौकन्ना, घर से परीक्षा केन्द्र पर दो घण्टें पहले ही पहुंचें

इंटरमीडिएट वार्षिक 2022 की प्रथम दिन की परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थी जाम की समस्या के आपाधापी से बचने के कारण एवं सीट प्लान समझने के लिए लगभग सभी परीक्षार्थी अपने- अपने परीक्षा केन्द्रों पर दो घण्टें पहले ही पहुच गये थें। सभी परीक्षाथियों में कुछ परीक्षार्थी परीक्षा को ले उत्साहित भी थें जबकी कुछ परीक्षार्थियों में परीक्षा को ले घबराहट बनी रहीं। परीक्षार्थी यह सोचने में लगे रहते है कि प्रथम दिन मेरा कैसा रहेगा। जिस कारण परीक्षार्थी भी चाहते है कि हम पहले अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुच वहां के माहौल से परिचित हो जाए।

प्रथम दिन की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को ले प्रशासन रहा सभी केन्द्रों पर चुस्त- दुरूस्त

प्रथम दिन की इंटरमीडिएट वार्षिक 2022 होने को ले यथा विधी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने को ले सुबह से ही केन्द्रों व चौक चौराहों पर प्रशासन चुस्त दुरूस्त रहा। परीक्षा केन्द्रों की बात करें तो परीक्षा केन्द्र के मेन गेट पर ही पुलिस बल की तैनाती रहीं जिससे परीक्षाथियों के परीक्षा केन्द्रों के अन्दर सीट प्लानिंग को समझने या दिखाने को ले उनके अभिभावक अन्दर प्रवेश करने से वचिंत ना रह जाएं।