पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के मशरक पूर्वी दक्षिण टोला दिपनारायण यादव के आवास परिसर में बुधवार को यानी 2 फरवरी 2022 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से मशरक प्रखंड के नवनिर्वाचित सभी पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में एक समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाऐगा। इसकी जानकारी देते हुए राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष विक्रमा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में सारण एमएलसी पद के राजद समर्थित स्थानीय निकाय प्रत्याशी सुधांशु रंजन द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित कर उनकी समस्याओं के सामाधान कराने पर विचार विमर्श करने के अलावा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को होने वाले आयोजित कार्यक्रम में सभी सम्मानित पत्रकार/ मीडिया बंधु से भी वार्ता करेंगे। जिसमें मशरक प्रखण्ड क्षेेत्र के सभी पत्र-पत्रिकाओं सहित वेब मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग