नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। इंटर मीडिएट परीक्षा को लेकर प्रखण्ड में दो माह बिधालयो को सेंटर बनाया गया था।मंगलवार को दोनों पाली का परीक्षा शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। एच आर कॉलेज अमनौर में राबड़ी देवी इंटर कॉलेज पिरारी गरखा, व पी एन कॉलेज परसा का सेंटर था। प्रथम पाली में गणित विषय के लिए 472 परीक्षार्थियों में 460 उपस्थित हुए 12 अनुपस्थित रहे।जबकि दुतीय पाली हिंदी बिषय में 191 परीक्षार्थी में 182 उपस्थित हुए नौ अनुपस्थित रहे। वहीं हाई स्कूल अमनौर में राजेन्द्र कॉलेज छपरा का सेंटर है। जहाँ प्रथम पाली में 611परीक्षार्थी में 603 उपस्थित हुए,8 अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में 165 परीक्षार्थी में 160 उपस्थित रहे 5 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान मढौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार डीएसपी इंदरजीत बैठा परीक्षा दे रहे छात्रों का जांच करने पहुँचे। दोनों सेंटर के केंद्राध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा कैमरा के निगरानी में कदाचार मुक्त होने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग