संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीएलओ की बैठक हुई। जिसमें अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने सभी बीएलओ को आवश्यक निर्देश जारी किया।इस दौरान बीएलओ को बताया गया कि फ़ोटो सिमिलर एंट्री के तहत जिन मतदाताओं का फ़ोटो दो जगहों पर अंकित है। उनके के लिये प्रपत्र सात को भरकर एक फ़ोटो को डिलीट करना है। वहीं किसी मतदाता के संबंध में गलत प्रविष्टि दर्ज हुई हो, तो प्रपत्र आठ के माध्यम से सुधार करनी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी बीएलओ को तीन शिफ्ट में बांटकर अलग-अलग समय निर्धारित कर बैठक की गई। बैठक में अवर निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, डीआरडीए से कृष्ण कुमार, गुलाम अब्बास, अलीमुल्लाह, राजू प्रसाद सहित दर्जनों बीएलओ उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग