संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान भवन में मंगलवार से किसानों के बीच पारदर्शी तरीके से यूरिया का बितरण शुरू कर दिया गया। यूरिया आने की भनक लगते ही अहले सुबह से ही बिस्कोमान भवन में किसानों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने लगी।जहाँ किसानों को व्यवस्थित करने में संबंधित कर्मियों को काफी मसक्कत करनी पड़ी। बाद में व्यपार मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंग ने किसानों को समझा-बुझाकर कतारबद्ध किया।जिसके बाद व्यवस्थित ढंग से बितरण प्रारंभ हुआ।यूरिया बितरण का कार्य शाम तक चलता रहा।व्यपार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दिन किसानों के बीच 850 बोरी यूरिया बांटी गई।इस दौरान किसानों को नैनो यूरिया के बारे में भी जानकारी दी गई।साथ ही नैनो यूरिया के छिड़काव को लेकर प्रेरित किया गया।बिस्कोमान के प्रबंधक सोनु कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा कुल 1950 बोरी यूरिया उपलब्ध कराई गई है।जिसका बितरण किया जा रहा है।निर्धारित दर पर बिस्कोमान से यूरिया प्राप्त होने पर किसानों ने खुशी जाहिर किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग