नितयांद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियपुर (सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी जी के प्रयास से सुतिहार गांव निवासी राजेश साह की पत्नी निर्मला देवी को मिला चार लाख का स्वीकृति पत्र, सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता सुमंत बाबा, सोनार संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, आईटी सेल मोनू सिंह के साथ जाकर उनके परिजन को स्वीकृति पत्र सौपा बताते चले कि निर्मला देवी के पति का मौत 1 साल पहले करेंट लगने से हो गई थी, जिसके बाद स्थानीय कार्यकर्ता सुमंत तिवारी,और सोनार संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने इसकी जानकारी सांसद राजीव प्रताप रूडी को दी जिसके बाद रूडी जी ने बिजली विभाग के अधिकारी से बात कर परिजन को आपदा सहायता राशि दिलाने की बात की जिसके बाद पैसा स्वीकृति हो गया उसी स्वीकृति पत्र दिया गया, इस अवसर पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र राय, मुकेश साह, उप मुखिया अमोद कुमार, सुबोध सिंह, विकास सिंह, श्रीकांत जी, बालेश्वर साह सहित अनेक लोग उपस्थित हुए सभी लोगो ने इस कार्य के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी जी और उनके टीम को धन्यवाद दिया और उनके कार्य की सराहना की, और लोगो ने बताया कि रूडी जी हमेशा इस प्रकार के जनहित के कार्य में लगे रहते है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग