अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जलालपुर स्थित ललित भारत गैस एजेंसी के प्रोपराईटर इंजीनियर ललित कुमार सिंह को फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा 2021- 22 के राष्ट्रीय प्रेरणा दूत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें छपरा शहर के रामकृष्ण मिशन स्थित स्वामी विवेकानंद हॉल में संगठन के छठे वार्षिक समारोह नेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 3 फरवरी को आयोजित किया गया है। उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किए जाने के लिए चयन पर जलालपुर के कई गणमान्यों मणीन्द्र पांडेय, उमेश कुमार सिंह, मनोज मिश्र, जितेन्द्र कुमार सिंह,राजीव सिंह, देवेन्द्र मिश्र, विजय यादव, विनोद कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह ने बधाई दी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग