राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोगो के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि,समाजसेवी एवं पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने उपस्थिति लोगो से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मानने की अपील की। बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को पूजा करने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा करना होगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रखने की बात कही।श्रद्धालु ज्यादातर घर पर प्रतिमा बिठा कर पूजा कर सकेंगे। पूजा उपरांत सोमवार को हर हाल में मूर्ति विसर्जन करना अनिवार्य होगा। अन्यथा उक्त दिन को कन्हैयाविसर्जित नही करते हैं तो सम्बंधित पूजा समितियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि उदयशंकर सिंह,अख्तर अली, शैलेश्वर मिश्रा, मुन्ना कुमार साह, साह, बिनय यादव, बिगन सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग