राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एक बेहतरीन एवं आमजन से जुड़ा हुआ बजट संसद में पेश किया एक वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी इस तरह का बेहतरीन बजट है, जिसमें सभी वर्गों का समान ख्याल रखा गया है। इसके लिए वित्त मंत्री बधाई की पात्र हैं। निश्चित यह बजट देश को नई दिशा और दशा देने वाला है एक आत्मनिर्भर भारत के दिशा में एक मजबूत कदम है। आज के इस बजट में युवाओं किसानों महिलाओं तथा पेंशनधारी बुजुर्ग अभिभावकों का भी ख्याल रखा गया है तथा नई सड़कों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। टैक्स चोरी को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए गए, जो अपने आप में सराहनीय एवं देश को मजबूत करने वाला है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग