राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के महेन्द्रनाथ हॉल्ट के समीप ट्रेन से गिर जाने से सिवान जिले के सिसवन प्रखण्ड के नगई गांव के त्रिभुवन महतो के 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार महतो की मौत हो गई। बताया जाता है कि विकास सवारी गाड़ी से दरवाजे पर खड़ा होकर छपरा जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। बताया जाता है कि मृत विकास के पास से महेन्द्र नाथ से छपरा का टिकट मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग