राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत ग्यारह लोग घायल हो गये। घायलों में छित्रवलिया गांव के धन्नजय कुमार विष्णुपुरा गांव के अरूण कुमार चौरसिया, चंदा टोला नरहनी गांव के श्वेता सिंह, मानिकपुर गांव के लव कुमार, भुइली गांव के संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार, कृष्णा राय, कौशल किशोर सिंह, चड़वा गांव के तेरा देवी, पूनम कुमारी व बैरिस्टर कुमार साह शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता व डॉ. अमृतेश कुमार के द्वारा किया गया। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग