पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक तक्थ टोला गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षक नेता कुमार प्रमोद की वृद्ध मां कृष्णा कुंवर का हार्ट अटैक हो जाने से गुरूवार की सुबह निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थी। निधन की खबर सुन शोक की लहर दौर गई। निधन पर शोक ब्यक्त करते हुए बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह,प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू, नगर पंचायत मेयर प्रत्याशी पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने गहरी संवेदना ब्यक्त करते हुए पत्रकार प्रमोद एवं उनके परिजन को इस दुख की घड़ी में साहस व धैर्य के साथ रहने की सलाह देते हुएं ढाढस बढाया। शोक ब्यक्त करने वालों में बहरौली मुखिया अजीत सिंह, सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, पश्चिमी पूर्व सरपंच बिनोद प्रसाद, मुकेश कुमार सिंह, जेपी सेनानी बिक्रमा सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह बिजली, प्रोफेसर रोहित कश्यप, ब्रजनन्दन सिंह,शिक्षक मुकुल सिंह,विनय सिंह, विक्की बाबा,संजय सिंह,रहमत अली मंसूरी,विजय कृष्ण त्रिपाठी, पत्रकार हरिकिशोर सिंह, दिनेश कुमार सिंह,पंकज कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, श्याम बिहारी सिंह मुख्य है। जानकारी हो कि पत्रकार प्रमोद के पिता सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रभुनाथ सिंह का विगत वर्ष मई माह में निधन हो गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग