राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मशरक के एक ही गांव से दो युवकों की निकली अर्थी, हदय विदारक घटना से पूरा गांव रोया

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया उज्जैन टोला में इंटर की परीक्षा देकर बाइक से घर आने के दौरान सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है वही एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। आपको बताते चलें कि इंटर की परीक्षा जलालपुर से देकर मशरक के देवरिया आने के क्रम में गौरा के पास मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर हो जाने से दो युवक की मृत्यु हो गई एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है।मृत दोनों युवक देवरिया गांव के उज्जैन टोला के निवासी हैं। जैसे ही दोनों युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा पूरे गांव में मातम छा गया‌ लोग काफी संख्या में पहुंचने लगे। चारों तरफ रोने की ही धुन सुनाई दे रही थी। मृत युवक की पहचान देवरिया गांव निवासी रंजय सिंह उर्फ मिंटू सिंह के पुत्र आदित्य कुमार एवं भास्कर सिंह उर्फ भाषण सिंह के पुत्र अंकित कुमार अमन है। दोनों युवक का उम्र लगभग 16 वर्ष है। रंजन सिंह के दो पुत्र हैं बड़ा पुत्र अमित कुमार एवं छोटा पुत्र मृत आदित्य कुमार भास्कर सिंह का 2 पुत्र बड़ा पुत्र अंकित कुमार छोटा पुत्र मृत अमन कुमार उसे गोलू है। गुरूवार की सुबह जैसे ही पोस्टमार्टम कराकर शव गाव लाया गया तो पूरा परिवार रो पड़ा वही एक ही गांव से दो युवकों की अर्थी एक ही साथ उठने से पूरा गांव भी रो पड़ा। मुखिया संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष भूषण सिंह साधु ने कहा कि दोनों युवक बहुत ही तेज तर्रार थे। दोनों युवक का व्यवहार बहुत ही अच्छा था। इस दुर्घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है ‌‌। मौके पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह समेत कई पंचायत प्रतिनिधियों ने पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।